लोक शिक्षण संचालनालय (DPI - माध्यमिक शिक्षक) 2025-2026

लोक शिक्षण संचालनालय (DPI)- माध्यमिक शिक्षक

Instructions
  • आवश्यक सूचना
    माध्यमिक शिक्षक नियोजन 2024-25 अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग में माध्यमिक शिक्षक विषय - विज्ञान के पद विज्ञापित नहीं किये गए हैं, अतः ऐसे अभ्यर्थी जो माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2024 में विज्ञान विषय में सम्मलित हुए थे उनके न्यायालीन प्रकरण के क्रम दस्तावेज अपलोड / सत्यापन की कार्यवाही स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नहीं की जायेगी | अतः विज्ञान विषय से सम्बंधित अभ्यर्थी न्यायालीन प्रकरण के संबंध में जनजातीय कार्य विभाग में संपर्क करें |
  • आवश्यक सूचना
    दिनांक 24/12/2025 के पश्चात् दस्तावेज अपलोड करने वाले अभ्यर्थियों (न्यायालीन प्रकरणों में पारित अंतरिम आदेशों सहित ) के लिए दस्तावेज सत्यापन की सूचना पृथक से जारी की जायेगी |
  • आवश्यक सूचना
    जिन अभ्यर्थियों द्वारा 16 एवं 17 दिसम्बर को  दस्तावेज अपलोड कर लिए है ,
    वे उनके द्वारा चयनित जिले में निर्धारित सत्यापन केंद्र ( जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ) पर  दिनांक 18 दिसम्बर 2025 को 12 बजे सत्यापन हेतु उपस्थित होवें |
  • आवश्यक सूचना
    कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित माध्यमिक शिक्षक (विषय, खेल, गायन वादन,) तथा प्राथमिक षिक्षक (खेल, गायन-वादन, नृत्य) चयन परीक्षा 2024 के परीक्षा परिणाम के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक दस्तावेज अपलोड नहीं किये है अथवा उनका
    नाम पोर्टल trc.mponline.gov.in
    पर दस्तावेज सत्यापन हेतु समय सारिणी की सूची में नहीं है (अर्थात उनके दस्तावेज अपलोड की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है) उन्हे अंतिम रूप से सूचित किया जाता है कि वे दिनांक 16 एवं 17 दिसम्बर 2025 को पोर्टल
    trc.mponline.gov.in
    पर प्रोफाइल पंजीयन कर दस्तावेज अपलोड करें। अभ्यर्थी दिनांक 18 दिसम्बर 2025 को उनके द्वारा चयनित जिलो में दस्तावेज सत्यापन हेतु उपस्थित होकर दस्तावेजो का सत्यापन करायेगें। विस्तृत जानकारी पोर्टल
    trc.mponline.gov.in
    पर उपलब्ध है।
  • दस्तावेज अपलोड करने हेतु अंतिम अवसर
    The document upload facility may kindly be activated on 16th and 17th December 2025, and district-level verification may be conducted on 18th December 2025
  • आवश्यक सूचना
    अपरिहार्य परिस्थिति में निर्धारित दिनांक को उपस्थित ना होने वाले अभ्यर्थी 13.12.2025 को उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन करवा सकेंगे
  • आवश्यक सूचना
    माध्यमिक शिक्षक (गायन वादन एवं खेल) दिनांक 11.12.2025 को किये जायेंगे
  • आवश्यक सूचना
    माध्यमिक शिक्षक (विषय) के दस्तावेज सत्यापन दिनांक 08.12.2025 से 10.12.2025 दिनांक तक किये जायेंगे
  • माध्यमिक शिक्षक संगीत-गायन वादन/खेल एवं प्राथमिक शिक्षक नृत्य/संगीत-गायन वादन/खेल के अभ्यार्थियों के लिए सूचना
    कतिपय अभ्यार्थियों द्वारा यह जानकारी चाही जा रही है कि उनके डिप्लोमा/डिग्री की अंकसूची में पृथक से विषय अंकित नहीं है तथा 3 विषय की प्रविष्टि अनिवार्य है अतः ऐसे अभ्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि वे :-
    1. यदि उनकी अंकसूची में प्रश्नपत्र के नाम अंकित है तो विषय के स्थान पर पेपर के नाम अंकित करें।
    2. पेपर के नाम न होने पर डिप्लोमा जिस विषय में है उसी विषय को 3 बार अंकित कर दें।
    उदाहरण के लिए यदि अंकसूची में सिर्फ Theory और Practical का लेख है तथा कथक (kathak) में डिप्लोमा प्राप्त किया है तो तीनों विषय में kathak ही अंकित करें।
  • आवश्यक सूचना
    ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने बोनस अंक प्राप्त किये हैं वे NCC / Ex-Serviceman के दस्तावेज (Age limit relaxation Related Document As Per Rulebook Point 6.7) में अपलोड करें |
  • आवश्यक सूचना
    ऐसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा परीक्षा आवेद|न के समय अतिथि में टिक किया गया था किन्तु उनका चयन गैर अतिथि में हुआ है वे अतिथि शिक्षक के दस्तावेज के स्थान पर अपनी गैर अतिथि में चयन का आवेदन अपलोड करें |
  • आवश्यक सूचना
    वर्तमान में चयन सूची के अभ्यर्थियों के लिए ही नियुक्ति की कार्यवाही की जा रही है | अभी प्रतीक्षा सूची पर कार्यवाही नहीं की जा रही है, चयन सूची की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद रिक्तियां शेष  रहने पर प्रतीक्षा सूची से कार्यवाही हेतु  पृथक से सूचित किया जायेगा |
  • आवश्यक सूचना
    स्कूल शिक्षा विभाग को प्राप्त चयन सूची उपरोक्तानुसार है इसके अतिरिक्त अन्य अभ्यर्थियों को  चयन से सम्बंधित  कोई समस्या हो तो  कृपया परिणाम जारी करने वाली एजेंसी - ESB से संपर्क करें |
Schedule

माध्यमिक शिक्षक

S.No Activity Time Line
1 अभ्यर्थियों द्वारा प्रोफाइल पंजीयन,दस्तावेजों को अपलोड ,विकल्प चयन करना 20 Nov 2025 - 29 Nov 2025
2 अभ्यर्थियों द्वारा दस्तावेजों को अपलोड और चॉइस फिलिंग को एडिट करना। 27 Nov 2025 - 29 Nov 2025
3 जिला स्तर पर अभिलेखों का सत्यापन 08 Dec 2025 - 13 Dec 2025
4 ऐसे अभ्यर्थी जो किसी कारणवश निर्धारित दिनांक में दस्तावेज
सत्यापन नहीं करा पाए हैं उनके लिए दस्तावेज सत्यापन हेतु अंतिम अवसर
13 Dec 2025 - 13 Dec 2025
5 ऐसे अभ्यर्थी जिनकी दस्तावेज अपलोड की प्रक्रिया पूर्ण
नहीं हुई है उनके लिए प्रोफाइल पंजीयन,दस्तावेजों को अपलोड ,
विकल्प चयन हेतु अंतिम अवसर
16 Dec 2025 - 17 Dec 2025
6 क्रमांक 5 के सन्दर्भ में जिला स्तर पर अभिलेखों का सत्यापन (दोपहर 12 बजे से ) 18 Dec 2025 - 18 Dec 2025
7 न्यायालीन प्रकरणों में पारित अंतरिम आदेशों के क्रम में एवं चयन
सूची के शेष अभ्यर्थियों द्वारा प्रोफाइल पंजीयन,दस्तावेजों को अपलोड ,विकल्प चयन करना
24 Dec 2025 - 10 Jan 2026
8 क्रमांक 7 के सन्दर्भ में जिला स्तर पर अभिलेखों का सत्यापन 15 Jan 2026 - 15 Jan 2026
9 दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु अंतिम अवसर 16 Jan 2026 - 16 Jan 2026
Downloads