प्राथमिक शिक्षक (संयुक्त काउंसलिंग)

प्राथमिक शिक्षक (संयुक्त काउंसलिंग)

Instructions
  • आवश्यक सूचना
    प्राथमिक शिक्षक नियोजन 2026 के अंतर्गत परस्पर जिला परिवर्तन की सुविधा हेतु आरक्षित प्रवर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जिनको  प्रथम विकल्प वाला जिला आवंटित नहीं हुआ है  तथा जिनका चयन अनारक्षित प्रवर्ग में हुआ है, वे ही मूल प्रवर्ग एवं चयनित प्रवर्ग दोनों प्रवर्ग के अभ्यर्थियों में से किसी एक से परस्पर जिला परिवर्तन हेतु आवेदन कर सकेंगे | प्रथम विकल्प वाला जिला आवंटित होने वाले आरक्षित प्रवर्ग के अभ्यर्थी केवल चयनित प्रवर्ग वाले अभ्यर्थियों से जिला परिवर्तन हेतु आवेदन कर सकेंगे |
  • आवश्यक सूचना
    जिन अभ्यर्थियों के नाम के समक्ष "Subject to Court Order" अंकित है, उनके नियुक्ति आदेश भी अन्य सभी पात्र अभ्यर्थियों के साथ नियमानुसार जारी किए जाएंगे।
  • आवश्यक सूचना
    प्राथमिक शिक्षक (विशेष शिक्षा) के अभ्यर्थियों ( चयन सूची के अतिरिक्त ) के दस्तावेज सत्यापन प्रक्रियाधीन होने से उनके आदेश पृथक से जारी किये जायेंगे
  • आवश्यक सूचना
    ऐसे अभ्यर्थी जो निर्धारित समय सीमा में दस्तावेज अपलोड कर सत्यापन नहीं करा पाए हैं ऐसे अभ्यर्थियों के लिए 10 अगस्त से पुनः पोर्टल खोला जायेगा, सर्व संबंधितों को सूचनार्थ
  • आवश्यक सूचना
    दस्तावेज अपलोड की सुविधा दिनांक 21 जुलाई 2026 को साय 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी, दिनांक 21 जुलाई 2026 को दस्तावेज अपलोड करने वाले अभ्यर्थी उसी दिन सायकाल 11:59 PM बजे तक चयनित जिले में दस्तावेज सत्यापन करवा सकेंगे
  • आवश्यक सूचना
    दतिया जिले के अभ्यर्थी दतिया जिले में आचार संहिता के चलते कृपया संयुक्त संचालक ग्वालियर संभाग ग्वालियर कार्यालय में दस्तावेज सत्यापन हेतु उपस्थिति देंगे
  • अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश :
    कृपया TRC DPI (Primary School) पंजीकरण प्रक्रिया को निम्नलिखित निर्देशों के अनुसार सावधानीपूर्वक पूरा करें:

    1. यदि आप पहले Guest Faculty के रूप में पंजीकृत थे, तो सबसे पहले अपनी Guest Faculty की जानकारी अपडेट करें।
    2. अपने Document Verification District (Help Center) का चयन करें। भुगतान (Payment) पूरा होने से पहले तक आप इसे बदल सकते हैं।
    3. अपनी Registration एवं Qualification संबंधी सभी जानकारी भरकर सुरक्षित (Save) करें। दस्तावेज़ लॉक (Lock Documents) करने से पहले तक आप इनमें संशोधन कर सकते हैं।
    4. सभी आवश्यक दस्तावेज़ सफलतापूर्वक अपलोड करें। दस्तावेज़ लॉक करने से पहले तक आप उन्हें बदल या पुनः अपलोड कर सकते हैं।
    5. यदि आपने District Choice Filling का भुगतान पहले ही कर दिया है, तो आप अपने विकल्पों (Choices) में कोई बदलाव या पुनः सबमिट नहीं कर पाएंगे।
    6. भुगतान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद किसी भी जानकारी में संशोधन संभव नहीं होगा। इसलिए भुगतान करने से पहले सभी विवरणों की अच्छी तरह जाँच अवश्य कर लें।
    7. कृपया उपरोक्त सभी निर्देशों का पालन करते हुए TRC DPI (Primary School) पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
  • आवश्यक सूचना
    जिला स्तर पर अभिलेखों का सत्यापन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दिनांक 19/07/2026 को दोपहर 12:00 बजे के पश्चात किया जा सकेगा।
  • आवश्यक सूचना
    कृपया दस्तावेज़ अपलोड की प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत, चयनित सत्यापन केंद्र पर अगले कार्यदिवस में उपस्थित होकर अपने दस्तावेज़ों का सत्यापन कराएं।
Schedule

प्राथमिक शिक्षक

S.No Activity Time Line
1 अभ्यर्थियों द्वारा प्रोफाइल पंजीयन,दस्तावेजों को अपलोड ,विकल्प चयन करना ( साय 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी) 18 Jul 2026 - 21 Jul 2026
2 जिला स्तर पर अभिलेखों का सत्यापन 19 Jul 2026 - 21 Jul 2026
3 शाला विकल्प चयन 28 Jul 2026 - 30 Jul 2026
4 दिनांक 18 Jul 2026 - 21 Jul 2026 में दस्तावेज अपलोड ना करने वाले अभ्यर्थियों द्वारा प्रोफाइल पंजीयन,दस्तावेजों को अपलोड ,विकल्प चयन करना - 10 August to 12 August (till 5 PM) 10 Aug 2026 - 12 Aug 2026
5 जिला स्तर पर अभिलेखों का सत्यापन - 11 August to 12 August 11 Aug 2026 - 12 Aug 2026
6 दिनांक 18 Jul 2026 - 21 Jul 2026 में दस्तावेज अपलोड ना करने वाले अभ्यर्थियों द्वारा प्रोफाइल पंजीयन,दस्तावेजों को अपलोड ,विकल्प चयन करना - Extended till 13th August 2026 (3 PM) 12 Aug 2026 - 13 Aug 2026
7 जिला स्तर पर अभिलेखों का सत्यापन - Extended till 13th August (7 PM) 12 Aug 2026 - 13 Aug 2026
Downloads